RozgarShikshaNews : बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहें लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार सरकार ने फ़ैसला लिया है कि अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली Bihar Teacher Eligibility Test (BTET) परीक्षा को समाप्त कर दिया गया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए केवल Central Teacher Eligibility Test (CTET) पास होना अनिवार्य होगा ।
यह फ़ैसला शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और राष्ट्रीय स्तर के अनुरुप बनाने के लिए उद्देश्य से लिया गया है। इस बदलाव के बाद अब बिहार में प्राथमिक और मध्य विद्यालय शिक्षक बनने के लिए अलग से राज्य स्तरीय TET परीक्षा देने की जरुरत नहीं होगी।
Bihar Teacher Bharti 2026 : Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | CTET (Central Teacher Eligibility Test) |
| राज्य स्तरीय परीक्षा | BTET (अब समाप्त) |
| लागू कक्षाएं | कक्षा 1 से 8 |
| शिक्षक पात्रता | CTET पास होना अनिवार्य |
| राज्य | बिहार |
| भर्ती एजेंसी | BPSC / शिक्षा विभाग, बिहार |
क्या है नया नियम – अब BTET नहीं केवल CTET से बनेगी पात्रता
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा लिए गए इस फैसलें के अनुसार अब :
- राज्य में BTET परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी
- यह नियम कक्षा 1 से 5 तक और 6 से 8 पर लागू होगा
- CTET Paper-1 पास उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 के लिए योग्य होंगे
- CTET Paper-2 पास उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 के लिए योग्य होंगे
इसका मतलब है की अब बिहार में शिक्षक बनने का रास्ता पूरी तरह से CTET के माध्यम से तय होगी।
Bihar Teacher Bharti 2026 : क्यों लिया गया यह बड़ा फ़ैसला ?
बिहार सरकार ने इस बदलाव के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण बताए है :
- राज्य और केंद्र दोनों स्तर पर अलग-अलग परीक्षा करानें की जरुरत खत्म करना
- भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना
- समय और प्रशासनिक खर्च की बचत करना
- राष्ट्रीय स्तर के योग्य उम्मीदवारों को अवसर देना
- शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तेज करना
सरकार का मनना है कि CTET पहले से ही एक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है, इसलिए अलग से BTET आयोजित करना आवश्यक नहीं है।
अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए क्या जरूरी होगा ?
अगर आप बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो अब आपको निम्न योग्यता पूरी करनी होगी :
- CTET Paper-1 पास (कक्षा 1 से 5 के लिए)
- CTET Paper-2 पास (कक्षा 6 से 8 के लिए)
- D.EL.ED या B.Ed डिग्री
- शिक्षक भर्ती परीक्षा (जैसे BPSC Teacher Recuirment) पास करना
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रिया पूरी करना
BTET का इतिहास – अब पूरी तरह समाप्त
| वर्ष | BTET की स्थिति |
|---|---|
| 2011 | पहली बार BTET परीक्षा आयोजित |
| 2017 | दूसरी बार BTET परीक्षा आयोजित |
| 2017 के बाद | BTET परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ |
| 2026 | BTET को पूरी तरह समाप्त करने का फैसला |
अब भविष्य में बिहार में BTET परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए है फायदे ?
इस नए नियम से उम्मीदवारों को कई फायदे होंगे :
- अलग से BTET परीक्षा देने की जरुरत नहीं होगी
- केवल CTET पास करके शिक्षक भर्ती के लिए पात्र बन सकेंगे
- समय और पैसे दोनों की बचत होगी
- भर्ती प्रक्रिया तेज और आसान होगी
- राष्ट्रीय स्तर की पात्रता का लाभ मिलेगा
क्या है चुनौतीयाँ ?
हालांकि इस फैसले से कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं :
- CTET में प्रतियोगिता अधिक होगी
- BTET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नई रणनीति बनानी होगी
- अब CTET पास करना अनिवार्य हो गया है
किन भर्तियों पर लागू होगा यह नया नियम ?
यह नया नियम बिहार में होने वाली सभी शिक्षक भर्तियों पर लागू होगा, जैसे :
- Primary Teacher Recuirment
- Middle School Teacher Recuirment
- BPSC Teacher Recuirment
- आने वाली सभी शिक्षक भर्तियां
Important Link
| Platform | Official Link |
|---|---|
| Home | Visit Website |
| Official Notice | View Official Notification |
| Telegram | Join now |
| join now |
निष्कर्ष :
बिहार सरकार का BTET समाप्त करने और CTET को अनिवार्य बनाने का फ़ैसला शिक्षक भर्ती प्रणाली में एक बड़ा और एतिहासिक बदलाव है। अब बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को केवल CTET पास करना होगा। इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और राष्ट्रीय स्तर के अनुरुप होगी। अगर आप बिहार में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो अभी से CTET की तैयारी शुरू कर दें, क्यों की अब यही परीक्षा आपको शिक्षक बनने का मुख्य रास्ता है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या बिहार TET (BTET) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है?
हाँ, बिहार सरकार ने BTET परीक्षा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब यह परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Q2. अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए कौन-सी परीक्षा जरूरी है?
अब बिहार में कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए CTET पास होना अनिवार्य है।
Q3. CTET Paper-1 और Paper-2 किसके लिए जरूरी है?
- CTET Paper-1: कक्षा 1 से 5 (Primary Teacher)
- CTET Paper-2: कक्षा 6 से 8 (Middle School Teacher)
Q4. क्या यह नियम BPSC शिक्षक भर्ती पर भी लागू होगा?
हाँ, आने वाली सभी शिक्षक भर्तियों (BPSC TRE सहित) में CTET अनिवार्य रहेगा।
Q5. क्या BTET पास उम्मीदवारों को कोई छूट मिलेगी?
नहीं, अब केवल CTET को ही शिक्षक पात्रता के रूप में मान्यता दी जाएगी।