CTET 2026 का एडमिट कार्ड हुआ जारी, परीक्षा से पहले ये बातें जान लें।

By Sumit Kumar

Updated on:

परीक्षा से पहले जान लें जरूरी निर्देश

केंद्रीय शिक्षक परीक्षा CTET 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

CTET परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखते हैं। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों  बनने के लिए यह  परीक्षा बहुत जरूरी है। CTET पास करना केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी होता है।

CTET 2026 Admit Card क्यों है ज़रुरी ?

CTET एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को ध्यान से जांच लें।

CTET 2026 Admit Card कैसे Download करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “CTET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान 

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। साथ ही, एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।

CTET प्रमाणपत्र की वैधता 

CTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी राहत यह है कि CTET प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध होता है। इसका मतलब यह है कि एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार लंबे समय तक इसका उपयोग शिक्षक भर्ती के लिए कर सकते हैं। CTET क्वालिफाई करने के बाद केंद्रीय और राज्य सरकार के कई स्कूलों में शिक्षक बनने का रास्ता खुल जाता है।

Important Link 

🏠Home Page
📄 Admit Card
📢 Telegram
💬 WhatsApp

निष्कर्ष 

CBSE CTET Exam 2026 Admit Card Released होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए। समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

CTET 2026 Admit Card – FAQs

Q1. CTET 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी हुआ है?
CBSE ने CTET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Q2. CTET 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ctet.nic.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठ सकते हैं?
नहीं, एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Q4. CTET प्रमाणपत्र कितने समय तक वैध रहता है?
CTET प्रमाणपत्र अब आजीवन वैध है और भविष्य की शिक्षक भर्तियों में मान्य है।

Leave a comment