सरकारी बैंक में IT नौकरी का मौका : Bank Of Baroda में 418 पदों पर भर्ती

By Sumit Kumar

Updated on:

सरकारी बैंक में IT नौकरी का मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने आईटी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बैंक के आईटी विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, ऑफिसर और अन्य तकनीकी पदों पर कुल 418 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह सभी भर्तियाँ नियमित आधार पर की जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bank of Baroda IT Manager Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और नोटिफिकेशन पीडीएफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो आईटी और बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

जो उम्मीदवार लंबे समय से Bank of Baroda IT Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आगे आपको भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ और चयन प्रक्रिया आसान भाषा में विस्तार से दी गई है।

Bank Of Baroda IT Manager Recuirment 2026 : Overview

Table of Contents

 NameBank of Baroda (BOB)
Post NameVarious IT Posts (Developer, Engineer, Administrator, etc.)
Total Vacancies418 Posts
QualificationB.E / B.Tech / M.Tech / M.E / MCA in Computer Science / Information Technology / Electronics & Communication
Age Limit22 to 37 Years (Post-wise)
Apply Start Date30-01-2026
Apply Last Date19-02-2026
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

BOB IT Jobs 2026 – Latest Notifications 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने IT मैनेजर और अन्य तकनीकी पदों के लिए 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन भी अब शुरू हो चुके हैं। यह भर्ती बैंक के IT विभाग को मजबूत करने के लिए की जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 418 पदों पर नियुक्ति होगी, जो जनरल, OBC, SC, ST और EWS जैसी विभिन्न श्रेणियों के लिए सरकारी आरक्षण नियमों के अनुसार हैं।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे 30 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह मौका IT प्रोफेशनल्स के लिए एक बड़े सरकारी बैंक में करियर बनाने का शानदार अवसर है।

इस लेख में हमने भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में दी है। नीचे दिए गए लिंक से उम्मीदवार सीधे आवेदन कर सकते हैं।

BOB IT Manager Recuirment 2026 : Online Apply Dates

EventDate
Notification Release Date30-01-2026
Online Application Start Date30-01-2026
Online Application Last Date19-02-2026
Fee Payment Last Date19-02-2026

BOB IT Officer Vacancy 2026 – पदों का विवरण 

सभी पदों पर तकनीकी योग्यता और अनुभव के अनुसार चयन होगा । 

Post NameGradeTotal Posts
Senior Manager – Developer Full Stack JAVAMMG/S-III28
Manager – Developer Full Stack JAVAMMG/S-II27
Officer – Developer Full Stack JAVAJMG/S-I3
Senior Manager – Developer Full Stack MERNMMG/S-III20
Manager – Developer Full Stack MERNMMG/S-II34
Officer – Developer Full Stack MERNJMG/S-I8
Officer – Cloud EngineerJMG/S-I11
Manager – Cloud EngineerMMG/S-II24
Officer – AI Engineer (AI / GenAI / NLP / ML)JMG/S-I4
Manager – AI Engineer (AI / GenAI / NLP / ML)MMG/S-II23
Senior Manager – AI Engineer (AI / GenAI / NLP / ML)MMG/S-III12
Officer – API DeveloperJMG/S-I4
Senior Manager – API DeveloperMMG/S-III18
Manager – Network AdministratorMMG/S-II13
Officer – Network AdministratorJMG/S-I7
Manager – Server Administrator (Linux & Unix)MMG/S-II23
Officer – Server Administrator (Linux & Unix)JMG/S-I6
Senior Manager – Database Administrator (SQL)MMG/S-III3
Senior Manager – Database Administrator (Oracle)MMG/S-III13
Manager – Database AdministratorMMG/S-II16
Officer – Database AdministratorJMG/S-I5
Senior Manager – Data ScientistMMG/S-III4
Manager – Data ScientistMMG/S-II9
Senior Manager – Data EngineerMMG/S-III5
Manager – Data EngineerMMG/S-II8
Officer – Data EngineerJMG/S-I3
Officer – Finacle DeveloperJMG/S-I5
Manager – Finacle DeveloperMMG/S-II19
Senior Manager – Finacle DeveloperMMG/S-III8
Senior Manager – Enterprise ArchitectMMG/S-III10
Senior Storage Administrator and BackupMMG/S-III2
Manager – ETL DeveloperMMG/S-II2
Manager – Postgress AdministratorMMG/S-II2
Senior Manager – ETL DevelopersMMG/S-III3
Manager – Storage Administrator and BackupMMG/S-II6
Manager – Developer Mobile Application DevelopmentMMG/S-II7
Senior Manager – Developer Mobile Application DevelopmentMMG/S-III7
Manager – API DeveloperMMG/S-II16
Total418

Bank Of Baroda IT Manager Qualification 2026 

योग्यता 

  • BE / B.Tech / M.Tech
  • MCA / Computer Science / IT /
  • Electronics & Communication

संबंधित तकनीकी सर्टिफिकेट को प्राथमिकता

अनुभव

  • Officer – 1 वर्ष IT अनुभव
  • Manager – 3 वर्ष IT अनुभव
  • Senior Manager – 5 वर्ष IT अनुभव

आयु सीमा

  • Officer: 22–32 वर्ष
  • Manager: 24–34 वर्ष
  • Senior Manager: 27–37 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट

BOB IT Vacancy 2026 : पदनुसार कार्य अनुभव की जानकारी 

पद आवश्यक अनुभव
Officer (JMG/S-I)न्यूनतम 1 वर्ष का IT अनुभव
Manager (MMG/S-II)न्यूनतम 3 वर्ष का तकनीकी अनुभव
Senior Manager (MMG/S-III)न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव

महत्वपूर्ण बातें 

  • पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव न्यूनतम 6 महीने होना चाहिए
  • 6 महीने से कम अनुभव मान्य नहीं होगा
  • क्लेरिकल कैडर का अनुभव स्वीकार नहीं किया जाएगा
  • केवल तकनीकी/प्रबंधकीय पदों का अनुभव मान्य होगा

BOB IT Manager 2026 आयु सीमा की पूरी जानकारी 

पद न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
Officer 22 वर्ष32 वर्ष
Manager 24 वर्ष34 वर्ष
Senior Manager27 वर्ष37 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।

BOB IT भर्ती 2026 : आरक्षित वर्गो के लिए आयु सीमा मे छूट 

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वर्गआयु छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)3 वर्ष
दिव्यांग (Gen / EWS)10 वर्ष
दिव्यांग (OBC)13 वर्ष
दिव्यांग (SC / ST)15 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Gen / EWS)5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (OBC)8 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (SC / ST)10 वर्ष

Bank Of Baroda IT Recruitment 2026  : Application Fee Details

CategoryFee Amount
General / OBC / EWSRs. 850/- (Inclusive of GST) + Payment Gateway Charges
SC / ST / PWD / ESM / DESM / WomenRs. 175/- (Inclusive of GST) + Payment Gateway Charges

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के जरिए फीस जमा कर सकते हैं। एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

Bank Of Baroda IT Recruitment 2026 Salary Details 

GradeSalary 
JMG/S-I (Officer)Rs. 48,480 – 2,000 – 62,480 – 2,340 – 67,160 – 2,680 – 85,920
MMG/S-II (Manager)Rs. 64,820 – 2,340 – 67,160 – 2,680 – 93,960
MMG/S-III (Senior Manager)Rs. 85,920 – 2,680 – 99,320 – 2,980 – 1,05,280

Bank Of Baroda IT Recruitment 2026 : Allowance & Benefits 

मूल वेतन के साथ-साथ चयनित उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से विभिन्न अतिरिक्त सुविधाएँ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

– महंगाई भत्ता (DA)

– मकान किराया भत्ता (HRA)

– यात्रा भत्ता (TA)

– मेडिकल सुविधा

– पेंशन और ग्रेच्युटी लाभ

– बैंक-विशेष भत्ते

– अन्य और सुविधाएँ

BOB IT Vacancy 2026 में चयन कैसे होगा ?

Bank Of Baroda IT Manager Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी निचे दी गई है – 

1. आवेदन की जाँच 

सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और पात्रता की जांच की जाएगी। केवल योग्य उम्मीदवारों को ही अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

2. ऑनलाइन परीक्षा 

पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जो 225 अंकों के होंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

विषयप्रश्नअंकप्रकृति
Reasoning 2525Qualifying 
English Language 2525Qualifying 
Maths2525Qualifying 
Professional Knowledge 5150मेरिट आधारित

3. Psychometric Test 

बैंक की जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का साइकोमेट्रिक टेस्ट लिया जा सकता है। इस टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों की सोचने की क्षमता, व्यवहार और कार्य करने की शैली का आकलन किया जाएगा।

4. Personal Interview

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

  • सामान्य वर्ग के लिए: 60% अंक
  • आरक्षित वर्ग के लिए: 55% अंक

केवल वे उम्मीदवार जो न्यूनतम अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

5. Document Verification

अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यदि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या दस्तावेज पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार का आवेदन रद्द किया जा सकता है।

BOB IT 2026 : मुख्य निर्देश

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। क्वालिफाइंग सेक्शन में न्यूनतम अंक तय किए गए हैं: सामान्य और EWS वर्ग के लिए 40%, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 35%। ध्यान रहे कि केवल वही उम्मीदवार अंतिम चयन के लिए योग्य होंगे जिन्होंने सभी चयन चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया हो।

BOB IT Manager 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 

1. Official website पे जाए 

सबसे पहले Bank Of Baroda की Officials www.bankofbaroda.bank.in  Website पर Visit करें ।

2. Career Section Open करें 

Home page पर “Career” विकल्प पर Click करें, फिर “Current Opportunity” पे जाएं ।

3. Notification Vacancy खोजें 

BOB IT भर्ती 2026 (Advt. No: BOB/HRM/REC/ADVT/2026/04) के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

4. Apply Online Link पर Click करें 

अब Apply Online Link पर Click करके आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।

5. Registration करें।

सबसे पहले अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

6. आवेदन फॉर्म भरें 

फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव ठीक से भरें। सभी जानकारियाँ सही-सही डालना जरूरी है।

7. Document Upload करें 

निम्न दस्तावेज़ स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें:

  • रिज्यूमे / CV
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करें।

9. Form submit करें और Print निकालें 

सभी जानकारी भरने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। बाद में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Important Link 

Apply LinkClick Here
NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
RozgarShikshaNews Official WebsiteVisit Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now
Join Our What’s App channel Click Here

निष्कर्ष : 

Bank of Baroda IT Manager Recruitment 2026 आईटी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। 

इस भर्ती के तहत 418 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, नौकरी की सुरक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जिससे यह भर्ती IT उम्मीदवारों के लिए काफी खास मानी जा रही है।

Leave a comment