बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है।
BPSC TRE-4 के बाद राज्य सरकार अब एक और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। यह जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दी है।
शिक्षा ने स्पष्ट किया की राज्य के सरकारी स्कूलों में अभी भी कई विषयों में शिक्षकों की भारी बनी हुई है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
शिक्षकों की कमी बनी बड़ी चुनौती
विधान परिषद में पूछे गए सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार के कई सरकारी स्कूलों में आज भी कुछ विषय ऐसे हैं, जहाँ पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।
खासतौर पर :
- शारीरिक शिक्षा
- संगीत शिक्षक
- कुछ अकादमिक विषय जैसे गणित और विज्ञान
इन विषयो में शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही है।
पहले मुख्य विषय, फिर PTI और म्यूज़िक टीचर
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा की प्राथमिकता पहले उं विषयों की भर्ती पूरी करने की है, जो सीधे पढ़ाई से जुड़े हैं।
जब इन विषयों की खाली पद भर जायेंगे, उसके बाद :
- शारीरिक शिक्षक
- संगीत शिक्षक
भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होनें यह भी संकेत दिया है की TRE-4 के पूरा होने के कुछ समय बाद ही नई भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा ।
विधान परिषद में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा
विधान परिषद में भाजपा और राजद के सदस्यों ने शिक्षकों की संख्या, प्रमोशन और शहरी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती जैसे मुद्दे उठाए।
इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि:
राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार शिक्षक भर्ती कर रही है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
BPSC TRE-4 भर्ती का महत्व
आपको बता दें की BPSC TRE-4 के जरिए अब तक लाखों शिक्षकों की भर्ती बिहार के सरकारी स्कूलों में हो चुकी हैं।
TRE-4 भर्ती का उद्देश्य भी बाकी बचे रिक्त पदों को भरना है, ताकि:
- छात्र-शिक्षक अनुपात सुधरे
- पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हो
- स्कूलों में विषयवार शिक्षक उपलब्ध हों
आगे क्या उम्मिद करें आभ्यर्थी ?
इस खबर से यह साफ हो गया है की:
- BPSC TRE-4 के बाद नई शिक्षक भर्ती आएगी
- PTI और Music Teacher की बहाली होगी
- सरकार शिक्षकों की कमी को गंभीरता से ले रही है
जो अभ्यर्थी फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक या अन्य विषयों से जुड़े हैं, उन्हें अभी से अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।
निष्कर्ष :
BPSC TRE-4 के बाद बिहार सरकार का अगला कदम शिक्षा व्यवथा को और मजबूत करना है। शिक्षा मंत्री के बयान से साफ है की आने वाले समय में एक और बड़ी शिक्षक भर्ती देखने को मिल सकती है।
यह खबर बिहार के लाखों युवाओं के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।
शिक्षक भर्ती से जुड़ी हर नई अपडेट, नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए RozgarShikshaNews के साथ बने रहें।
FAQs – बिहार शिक्षक भर्ती अपडेट
Q1. क्या TRE-4 के बाद नई शिक्षक भर्ती आएगी?
Ans: हां, शिक्षा मंत्री के अनुसार TRE-4 के बाद एक और भर्ती की तैयारी है।
Q2. किन विषयों के शिक्षक पहले नियुक्त होंगे?
Ans: पहले मुख्य विषयों के शिक्षक, फिर PTI और संगीत शिक्षक।
Q3. बिहार में शिक्षक भर्ती की जरूरत क्यों है?
Ans: कई स्कूलों में अभी भी योग्य शिक्षकों की कमी है।
Q4. नई शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा?
Ans: TRE-4 प्रक्रिया पूरी होने के बाद नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
Q5. भर्ती प्रक्रिया कौन आयोजित करेगा?
Ans: शिक्षक भर्ती परीक्षा बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा कराई जाएगी।