Railway Apprentice 2026 Notification : 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

By Sumit Kumar

Updated on:

10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अगर आप रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए 5000+ अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। खास बात यह है की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस भर्ती में हम आपको रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएँगे पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ।

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 : Overview 

विवरणजानकारी
भर्ती का नामरेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026
संगठनRailway Recruitment Cell (RRC), Western Railway
कुल पद5276 पद
पद का नामApprentice
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूstart 
आवेदन की अंतिम तिथि23 मार्च 2026
योग्यता10वीं पास + ITI
आयु सीमा15 से 24 वर्ष
चयन प्रक्रिया10वीं और ITI अंकों के आधार पर मेरिट
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rrc-wr.com

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

इस भर्ती के तहत विभिन्न रेलवे जोन और वर्कशॉप में कुल 5000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का वितरण अलग-अलग डिवीजन और ट्रेड के अनुसार किया गया है। 

कुछ प्रमुख डिवीजन में पद : 

  • मुम्बई सेंट्रल डिवीजन 
  • बडोदरा डिवीजन 
  • अहमदाबाद डिवीजन 
  • रतलाम डिवीजन 
  • भोपाल डिवीजन 
  • कोटा डिवीजन 
  • अन्य रेलवे डिवीजन 

(सटीक पद संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें)

ट्रेड वाइज पोस्ट

ट्रेड श्रेणीमुख्य ट्रेड
मुख्य ट्रेडFitter, Welder, Turner, Machinist, Carpenter, Painter
इलेक्ट्रिकल ट्रेडElectrician, Wireman
टेक्निकल / स्पेशल ट्रेडProgramming & System Administration Assistant (COPA), Mechanic Diesel, Refrigeration & AC Mechanic

शैक्षणिक योग्यता 

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास : 

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंको के साथ 10वीं पास 
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष 
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष 

सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST/OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा ।

चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी : 

  • 10वीं और ITI  के अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट 

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। 

मासिक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान रेलवे नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि लगभग ₹7,000 – ₹9000 प्रती माह हो सकती है।

आवेदन शुल्क 

General /OBC : ₹100

SC/ST : ₹0 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आवेदन प्रक्रिया : 

  1. संबंधित RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें 
  3. New Registration करें 
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें 
  6. आवेदन शुल्क जमा करें 
  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

जरूरी दस्तावेज़ 

  • 10th मार्कशीत
  • ITI सर्टीफिकेट 
  • अधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • हस्ताक्षर 
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)

क्यों करें रेलवे अप्रेंटिस 2026 के लिए आवेदन ? 

  • बिना परीक्षा सीधी भर्ती 
  • रेलवे में करियर शुरू करने का मौका 
  • सरकारी प्रशिक्षण 
  • भविष्य में नौकरी के बेहतर अवसर 

महत्वपूर्ण सलाह 

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। सभी जानकारी सही भरें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें। 

FAQs – 

Q1. रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI होना जरूरी है।

Q2. क्या इस भर्ती में परीक्षा होगी?

Ans: नहीं, इसमें चयन 10वीं और ITI के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा।

Q3. कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

Ans: रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में लगभग 5276 पदों पर भर्ती निकली है।

Q4. आवेदन कैसे करें?

Ans: उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष 

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं। 5000+ पदों पर बिना परीक्षा भर्ती का यह मौका बहुत कम देखने को मिल सकता है। यदि आप 10वीं और ITI पास हैं, तो देर न करें और जल्द से जल्द आवेदन करें।

Leave a comment