Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: बिहार के 2.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त में सोलर पैनल, जानें कैसे मिलेगा फायदा

By Sumit Kumar

Updated on:

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: बिहार सरकार ने गरीब परिवारों के लिए एक नई योजना शुरू की है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और आपका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है तो यह योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत राज्य के करीब 2.5 गरीब परिवारों के घरों की छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ती और साफ बिजली उपलब्ध कराना है। जब घर पर सोलर पैनल लग जाएगा तो लोगों को बिजली के लिए ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और उनका बिजली बिल भी काफी कम हो जाएगा।

इस लेख में हम आपको Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में बताएंगे। जैसे कि यह योजना क्या है किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा आवेदन कैसे करना है और इसके लिए जरूरी शर्तें क्या हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026 – Overview

Details Information
Scheme NameBihar Kutir Jyoti Solar Scheme
Article NameBihar Free Solar Yojana 2026
Categori Government Scheme
Benefits आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल की सुविधा
Objective लगभग 2.5 लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना
Total Budgetकरीब ₹16,000 करोड़
StateBihar
Mode Of Application Online
Beneficiary राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवार
Official Update विस्तृत जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: बिहार की टेंशन खत्म! 2.5 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल

बिहार राज्य में पिछले कुछ वर्षों में विकास की रफ्तार तेज हुई है राज्य सरकार लोगों की सुविधा और भलाई के लिए लगातार नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इन्हीं योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना बिहार कुटीर ज्योति योजना 2026 है जिसे सरकार जल्दी लागू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बिजली की सुविधा देना है ताकि उन्हें बेहतर जीवन मिल सके।

बिहार के लाखों गरीब परिवारों के घरों की सोलर पैनल लगाए जाएंगे। सोलर पैनल लगने के बाद घर में बिजली की व्यवस्था सौर ऊर्जा से होगी, जिससे लोगों को बिजली के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा।इससे गरीब परिवारों का बिजली बिल कम होगा और उन्हें रोजमर्रा के काम करने में भी आसानी होगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा बल्कि राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा सोलर एनर्जी का उपयोग भी बढ़ेगा। इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा और लोगों को सस्ती बिजली मिल सकेगी कुल मिलाकर यही योजना बिहार के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और मदद साबित हो सकती है।

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: Important Dates

Details Date Information
आवेदन शुरू होने की तिथिआवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है
आवेदन की अंतिम तिथि31 मार्च 2026 (अंतिम तिथि बढ़ाई गई)

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: जानें इस योजना के तहत क्या सुविधाएँ मिलेंगी

  • इस योजना के तहत गरीब परिवारों के घर की छत पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों को किसी भी तरह का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
  • योजना का लाभ पाने वाले परिवारों को हर महीने लगभग 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। जिससे बिजली का खर्च काफी कम हो जाएगा।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी योग्य व्यक्ति बिल्कुल मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।
  • सोलर पैनल लगाने से जुड़ा पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा। साथ ही सरकार की तरफ से करीब 2 साल तक सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा ताकि गरीब परिवारों पर कोई आर्थिक बोझ ना पड़े।

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: बिहार फ़्री सोलर योजना का लाभ किसे मिलेगा ?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है। केवल बिहार में रहने वाले लोग ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाला परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग गरीब परिवार से होना चाहिए। जैसे की BPL कर्डधारी परिवार या फिर कुटीर ज्योति योजना के लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • आवेदक के पास खुद का पक्का या कच्चा घर होना चाहिए। ताकि उसे घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल लगाए जा सके। अगर घर की छत पर पर्याप्त जगह होगी तभी सोलर पैनल लगाए जा सकेगा।
  • जिस व्यक्ति ने पहले से किसी अन्य सरकारी सोलर सब्सिडी योजना का लाभ लिया है वह इस योजना के लिए पत्र नहीं होगा। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें अभी तक सोलर पैनल की सुविधा नहीं मिली है।
  • यह योजना मुख्य रूप से गांव और शहर के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है।इसका उद्देश्य यह है कि गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा के माध्यम से मुफ्ती सस्ती बिजली मिल सके। इससे उन्हें हर महीने आने वाले बिजली बिल के खर्चे से राहत मिलेगी और उनका जीवन थोड़ा आसान हो सकेगा।
  • सरकार का मानना है कि इस योजना के जरिए गरीब परिवारों को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। सोलर पैनल लगने के बाद लोग अपने घर में बिना ज्यादा खर्च के बिजली का उपयोग कर सकेंगे और उनका जीवन स्तर भी बेहतर होगा।

Bihar free Solar Scheme Yojana 2026: योजना की मुख्य जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए

  • सरकार की योजना है कि इस परियोजना को अगले लगभग 3 वर्षों के भीतर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में धीरे-धीरे सोलर पैनल लगाने का काम किया जाएगा
  • इस योजना के लागू होने से बिहार के करीब 58 लाख करीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है इससे बड़ी संख्या में लोगों को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिल सके।
  • योजना के तहत लाभार्थियों के घर की छत पर काम से कम 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। जिससे घर के रोजमर्रा के बिजली उपयोग को आसानी से पूरा किया जा सके।
  • इस योजना को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार करीब 16000 करोड रुपए रुपए खर्च करने की तैयारी कर रही है इस बजट का उपयोग सोलर पैनल लगाने और अन्य जरूरी व्यवस्था करने में किया जाएगा
  • सोलर पैनल से अगर जरूरत से ज्यादा बिजली तैयार होती है तो उसे अतिरिक्त बिजली को बिजली के मुख्य ग्रिड में भेजा जा सकेगा। इससे ऊर्जा का सही उपयोग होगा और बिजली व्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: आवेदन कैसे करें ?

  1. सबसे पहले अपने मोबाईल में Play store से Suvidha App डाउनलोड करें।
  2. इसके बाद App को Open करके Login करें।
  3. Login करने के बाद आपको होम स्क्रीन (Dashbord) दिखाई देगा।
  4. अब “Rooftop Solar Panel Installation (Kutir Jyoti) Consent” विकल्प पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद एक नया Page Open होगा।
  6. यहाँ आपको अपना Consumer I’d दर्ज करना होगा।
  7. फिर आपके Register Mobile Number पर एक OTP भेजा जाएगा।
  8. OTP दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापन करें।
  9. इसके बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  10. सभी जानकारी भरकर आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: Important Link

Download Suvidha AppClick Here
Download Notification Click Here
Home Visit Now
Join Our What’s app Channel Join Now
Join Our Telegram Channel Join Now
Official Website Visit Now

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026: जरूरी दस्तावेज़

  • पहचान पत्र आधार कार्ड पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक पहचान प्रमाण देना होगा
  • बिजली कनेक्शन विवरण: आवेदन के समय बिजली कनेक्शन नंबन या कंजूमर नंबर देना जरूरी होगा।
  • पासपोर्ट साइज: फोटो आवेदक की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन के लिए आवश्यक होगी।
  • मोबाइल नंबर हो आवेदन करते समय सक्रिय मोबाइल नंबर देना जरूरी है ताकि योजना से जुड़ी जानकारी और अपडेट मिल सके

FAQs – Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026

Q1. Bihar Free Solar Yojana 2026 क्या है?
यह योजना गरीब परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल देने के लिए शुरू की गई है।


Q2. इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप Suvidha App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।


Q4. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

निष्कर्ष

Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026 बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराना और उनके बिजली खर्च को कम करना है। इसके तहत योग्य परिवारों के घरों की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। जिससे उन्हें हर महीने करीब 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें बिजली के बल की चिंता भी कम होगी।

इस योजना का एक और बड़ा फायदा यह है कि इससे राज्य में सौर ऊर्जा Solar Energy के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल से पर्यावरण को भी फायदा होगा और लोगों को सस्ती बिजली मिल सकेगी। इस तरह यह योजना गरीब परिवारों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ ऊर्जा बचत में भी मदद करेगी।

हमें उम्मीद है कि आपको Bihar Free Solar Scheme Yojana 2026 से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर इस योजना से संबंधित आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद।

Leave a comment